मेडिकल कॉलेज चंबा के आउटसोर्स कर्मचारी को नहीं मिला वेतन प्रतिनिधि मंडल पहुंचा डीसी के पास

WhatsApp Group Join Now
मेडिकल कॉलेज चंबा के आउटसोर्स कर्मचारी को नहीं मिला वेतन प्रतिनिधि मंडल पहुंचा डीसी के पास

चंबा समाचार 7 मार्च 2026 मेडिकल कॉलेज चंबा के आउटसोर्स कर्मचारी को वेतन नहीं मिला और डीसी चंबा के पास पहुंचा प्रतिनिधि मंडल चंबा के जितने भी आउटसोर्स कर्मचारी हैं जो की मेडिकल कॉलेज चंबा में लगे हुए हैं उनको बीते 3 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है आउटसोर्स कर्मचारी ने डीसी चंबा से वार्तालाप करते हुए कहा कि 2025 से उनका एरिया भी नहीं मिला है और इन आउटसोर्स कर्मचारी में कई ऐसे भी कर्मचारी थे जिन्हें एक साल से वेतन नहीं मिला है और कुल मिलाकर 500 से ज्यादा ऐसे आउटसोर्स कर्मचारी हैं 

जो वेतन न मिलने की समस्या को झेल रहे हैं और ज्यादातर उनमें से कर्मचारी चंबा में क्वार्टर लेकर बैठे हैं और अप्रैल का महीना अब शुरू हो गया है और उनको बच्चों को स्कूल में एडमिशन भी दिलवानी है और क्वार्टर का किराया वगैरा भी उनको चुकाना है तो ऐसे में वेतन मिलने की स्थिति में उनका गुजारा मुश्किल से हो रहा है और आउटसोर्स कर्मचारियों ने यह भी मांग रखी की उनकी सैलरी 7 तारीख से पहले मिलनी चाहिए उनका कहना था की सैलरी कभी 18 को आ रही है तो 23 को आ रही है और इसके चलते आउटसोर्स कर्मचारी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है