मणिमहेश यात्रा पर जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, गहरी खाई में गिरी बाइक

WhatsApp News Group Join Now
WhatsApp Job Group Join Now

मणिमहेशयात्रा पर जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, गहरी खाई में गिरी बाइक


पठानकोट: मणिमहेश यात्रा पर जा रहे दो श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में दोनों युवकों की मौत मामला सामने आया है  बताया जा रहा है कि पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगली और गेहरा के बीच हनुमान मंदिर के पास पहुंचते ही उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर तकरीबन 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। 

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और स्थानीय स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शवों को खाई से बाहर निकाला गया और मृतक के शवों को सड़क तक पहुंचाया गया। दोनों मृतकों की पहचान ज्योति निवासी पठानकोट और अनिल कुमार, निवासी पंगोली, पठानकोट के रूप में बताई गई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिवारों में दुखों मातम छा गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक मणिमहेश यात्रा के लिए जा रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंपे जाने की बात कही गई है।