चंबा में शुरू हुई ई-रिक्शा सेवा: अब सस्ता, पर्यावरण-friendly सफर सिर्फ ₹10 में

WhatsApp News Group Join Now
WhatsApp Job Group Join Now

चंबा समाचार 12 मार्च 2026 (विशाल) हिमाचल प्रदेश के चंबा की बात करें तो यहां पहले ई-रिक्शा जैसी सुविधा उपलब्ध नहीं थी। अब शहर में ई-रिक्शा सेवा की शुरुआत हो चुकी है, जो स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। यह सेवा न केवल सस्ती है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है।

इस ई-रिक्शा सेवा का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने हरी झंडी दिखाकर किया। चालक रॉबी बॉक्सर ने बताया कि इस ई-रिक्शा में 8 सीटें हैं और यह पूरी तरह बैटरी से चलता है। इससे किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं होता, जिससे वातावरण सुरक्षित रहता है।

ई-रिक्शा का न्यूनतम किराया ₹10 रखा गया है, जो आम लोगों के लिए काफी किफायती है। यह सेवा भरमौर चौक से चंबा तक चलेगी, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी।

चालक रॉबी बॉक्सर ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि अगर दिल में कुछ करने की चाह हो, तो इंसान कुछ भी कर सकता है। यह ई-रिक्शा चारों ओर से खुला है और केवल ऊपर छत है। बारिश के मौसम में इसे चलाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन गर्मियों में यह सफर के लिए बेहद आरामदायक है। साथ ही, यह पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचाता, जिससे यह और भी बेहतर विकल्प बन जाता है।