चंबा में हैरान कर देने वाली वारदात: पैसे मांगने पर मजदूर पर कांच की बोतल से हमला

WhatsApp Group Join Now

चंबा में हैरान कर देने वाली वारदात: पैसे मांगने पर मजदूर पर कांच की बोतल से हमला

चंबा समाचार, 27 मार्च 2026  मजदूर के पैसे लेकर नहीं लौटाए, विवाद की शुरुआत जिला चंबा के चुरा क्षेत्र के झज्जाकोठी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मजदूर ने कशमल जड़ी-बूटी के व्यापार के लिए आरोपी शरीफ मोहम्मद को ऑनलाइन माध्यम से कुछ पैसे दिए थे। लेकिन आरोपी ने ना तो कशमल की सप्लाई की और ना ही मजदूर के पैसे वापस किए, जिससे विवाद शुरू हो गया।

पैसे मांगने पर किया हमला

जब दोनों झज्जाकोठी में मिले तो मजदूर ने अपने पैसे वापस मांगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। पीड़ित का कहना है कि उस समय आरोपी नशे में था और उसने गाली-गलौज करते हुए कांच की बोतल से मजदूर पर हमला कर दिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई

घायल मजदूर को उसके परिवार वाले अस्पताल और फिर पुलिस थाना ले गए, जहां उसका इलाज और मेडिकल किया गया। एसपी चंबा विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी शरीफ मोहम्मद के खिलाफ उचित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।