देवी कोठी से चंबा रवाना हुई बैरावाली भगवती माता, मौसम परिवर्तन की मान्यता

WhatsApp News Group Join Now
WhatsApp Job Group Join Now
देवी कोठी से चंबा रवाना हुई बैरावाली भगवती माता, मौसम परिवर्तन की मान्यता


चंबा समाचार 15 मार्च 2026 (विशाल मल्होत्रा) देवी कोठी से बैरावाली भगवती माता अपनी बड़ी बहन चामुंडा माता से मिलने चंबा के लिए रवाना हो गई हैं। इस पावन अवसर को लेकर क्षेत्र में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोग इसे धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब भी बैरावाली भगवती माता देवी कोठी से चंबा अपनी बड़ी बहन चामुंडा माता से मिलने आती हैं, तो चंबा क्षेत्र में तेज हवाएं चलने लगती हैं। खासतौर पर शाम के समय यह हवाएं अधिक तेज होती हैं। इसे माता के आगमन का प्रतीक माना जाता है और लोग इसे श्रद्धा के साथ देखते हैं।

आज, 15 मार्च 2026 को बैरावाली भगवती माता देवी कोठी से चंबा के लिए रवाना हुई हैं। मान्यता है कि जब तक माता अपनी यात्रा पूरी कर वापस देवी कोठी नहीं पहुंचतीं, तब तक चंबा में मौसम खराब रहता है और तेज हवाएं चलती रहती हैं। जैसे ही माता अपनी बड़ी बहन से मिलकर लौटती हैं, मौसम सामान्य हो जाता है।

चंबा की ताजा खबरों के लिए कृपया हमें व्हाट्सएपटेलीग्राम और फेसबुक पर फॉलो जरूर करें