सुल्तानपुर (चंबा) में भारी बारिश का कहर: हेलीपैड के नीचे सड़क धंसी, यातायात ठप

WhatsApp News Group Join Now
WhatsApp Job Group Join Now
सुल्तानपुर (चंबा) में भारी बारिश का कहर: हेलीपैड के नीचे सड़क धंसी, यातायात ठप

चंबा समाचार 11 मार्च 2026 चंबा में हेलीपैड के नीचे डंगा गिरने से सड़क और यातायात प्रभावित हो गए हैं लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह लैंडस्लाइड देखने को मिल रही है। ऐसा ही एक मामला चंबा में सामने आया है, जहाँ हेलीपैड के नीचे सड़क का डंगा गिर गया है।

इस वजह से स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने अपनी गाड़ियाँ इस सड़क से न ले जाने के लिए सड़क के किनारों पर, और जहाँ-जहाँ जमीन नीचे धंस गई है, वहाँ पत्थर रख दिए हैं ताकि लोगों को अंदाज़ हो सके कि यह सड़क सुरक्षित नहीं है और यहाँ से गाड़ी ले जाना जोखिम भरा हो सकता है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग इस सड़क को यातायात के लिए कब तक बहाल कर पाते हैं।

चंबा की ताजा खबरों के लिए कृपया हमें व्हाट्सएपटेलीग्राम और फेसबुक पर फॉलो जरूर करें