चंबा समाचार 26 अप्रैल, 2026 (विशाल मल्होत्रा) चंबा के कश्मीरी मोहल्ले की रहने वाली 6 साल की अनायरा पुरी ने डांस और एक्टिंग में अपनी जबरदस्त प्रतिभा से खास पहचान बनाई है। इतनी कम उम्र में उन्होंने ऐसा मुकाम हासिल किया है कि उन्हें Mahindra Group के सामाजिक अभियान ‘नन्ही कली’ की डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए चुना गया है। यह उपलब्धि न केवल चंबा, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उनके पिता विकासपुरी का व्यवसाय करते हैं और माता प्रमिला पुरी गृहिणी हैं। नन्ही कली अभियान के जरिए अब तक लगभग 80 लाख बच्चों को लाभ मिल चुका है।
‘नन्ही कली’ डॉक्यूमेंट्री का चेहरा बनी अनायरा पुरी
अनायरा पुरी Mahindra Group के सामाजिक अभियान ‘नन्ही कली’ की डॉक्यूमेंट्री का मुख्य चेहरा बनी हैं। यह अभियान लड़कियों की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए काम करता है। अनायरा की प्रतिभा और आत्मविश्वास ने इतना प्रभाव डाला कि उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए चुना गया, जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली
चंबा की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान
छोटी उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर अनायरा ने साबित किया है कि लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। चंबा, जिसे अक्सर एक पिछड़ा जिला माना जाता है, अब इस उपलब्धि के कारण चर्चा में है। अनायरा की सफलता पूरे हिमाचल के बच्चों के लिए प्रेरणा बन रही है। यह उपलब्धि सिर्फ चंबा ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए अब अनायरा की कहानी पूरे देश तक पहुंचेगी। इससे छोटे बच्चों को भी आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी।
.jpg)
.jpg)