इसी दौरान बीच रास्ते में लढान कोहाल निवासी छेच्छ ठाकुर ने कथित तौर पर उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद उसने विधायक के साथ अभद्र और हिंसक व्यवहार किया। गुस्से में आकर आरोपी ने विधायक की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
ड्राइवर के साथ भी बदसलूकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बताया जा रहा है कि आरोपी ने विधायक के ड्राइवर के साथ भी गाली-गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी दी।घटना के बाद डॉ. हंसराज ने ईमेल के माध्यम से चंबा पुलिस को शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले की पुष्टि एसपी विजय कुमार सकलानी ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
सुरक्षा को लेकर उठे सवाल, शांत जिले में बढ़ते अपराध
डॉ. हंसराज ने पुलिस को यह भी बताया कि यदि भविष्य में उनके साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके लिए शेष ठाकुर जिम्मेदार होगा। इस घटना के बाद चंबा जैसे शांतिप्रिय जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जहां पहले इस क्षेत्र को शांति के लिए जाना जाता था, वहीं अब धीरे-धीरे आपराधिक घटनाएं सामने आने लगी हैं। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या लोगों के मन से कानून का डर कम होता जा रहा है?

%20(1).jpg)