सफाई कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप
Pandit Jawaharlal Nehru Medical College Chamba में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने मुंशी और ठेकेदार पर दुराचार तथा मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों ने पिछले कल मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दोनों आरोपी उन्हें लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। इस दौरान तीन महिला सफाई कर्मचारियों ने भी मुंशी और ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
शिकायत मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मुंशी और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शुक्रवार दोपहर दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की पुष्टि Vijay Kumar Saklani ने की है।
.jpg)
