बनीखेत में पुलिस की बड़ी कार्रवाई कार से बरामद की 246 युवक गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now

बनीखेत पुलिस की बड़ी कार्रवाई कार से बरामद की 246 युवक गिरफ्तार


गोली जीरो पॉइंट पर 246 ग्राम चरस बरामद, एक युवक गिरफ्तार

चंबा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात चंबा पुलिस ने गोली जीरो पॉइंट के पास एक कार की तलाशी के दौरान 246 ग्राम चरस बरामद की। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस जुटा रही है नशा तस्करों के नेटवर्क की जानकारी

गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही नशा तस्करों के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

नशे के खिलाफ चंबा पुलिस का अभियान रहेगा जारी

चंबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस आए दिन नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और भविष्य में भी ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि जिले को नशा मुक्त बनाया जा सके।