चंबा में भीषण सड़क हादसा, सात लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा चंबा-मसरुड मार्ग पर छतरुण्ड के पास हुआ, जहां एक बोलेरो (HP01C-2581) अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना रात करीब 2:00 बजे हुई। वाहन में कुल सात लोग सवार थे और सभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
तीन सगे भाइयों समेत सात लोगों की गई जान
मृतकों में तीन सगे भाई, तीन महिलाएं और एक वाहन चालक शामिल हैं। सभी मृतक ग्राम पंचायत महल के गांव सप्रोट (कुठेड़) के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि सभी लोग गांव में आयोजित एक मुंडन संस्कार में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान छतरुण्ड के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

.jpg)