चंबा: सरकारी स्कूल के मुख्य द्वार के सामने जलभराव, विद्यार्थियों और शिक्षकों को हो रही परेशानी

WhatsApp News Group Join Now
WhatsApp Job Group Join Now

चंबा: सरकारी स्कूल के मुख्य द्वार के सामने जलभराव, विद्यार्थियों और शिक्षकों को हो रही परेशानी

चंबा समाचार: सोमवार, 29 जून 2026 जिला चंबा के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उदयपुर के मुख्य प्रवेश द्वार पर जल भराव होने के कारण विद्यार्थियों अध्यापकों और अभिभावकों को आने-जाने में समस्या हो रही है मुख्य द्वार पर जल भराव के कारण विद्यालय आने जाने वाले विद्यार्थियों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है

मुख्य द्वार पर पानी की निकासी न होने के कारण पानी लंबे समय तक गेट के मुख्य द्वार के सामने जमा रहता है जिससे छोटे बच्चों को विशेष रूप से कठिनाई होती है और कई बार विद्यार्थियों के जूते और यूनिफॉर्म भी गंदे हो जाते हैं और साथ ही फिसलने का खतरा भी बना रहता है

स्थानीय प्रशासन को यहां पर जल निकासी की स्थाई व्यवस्था करनी चाहिए ताकि विद्यार्थियों शिक्षकों और अभिभावकों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन मिल सके क्योंकि अब बरसात का मौसम शुरू हो गया है और ऐसे में अगर जल मुख्य द्वार के गेट के सामने अगर लंबे समय तक जाम रहेगा तो इससे विद्यार्थियों और अध्यापकों को गंदे और कीचड़ भरे रास्ते से आना जाना पड़ेगा और यह स्कूल के विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए बहुत बड़ी समस्या है

Note Join us  यदि आपको समाचार पढ़ने और लिखने में रुचि है और आप हमारे साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं, तो कृपया अपना बायोडाटा (Resume) नीचे दी गई ईमेल आईडी पर भेजें।Email:EditorChambasamachar@mail.com योग्य उम्मीदवारों से संपर्क कर उन्हें आगे की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी