हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उपमंडल दो चंबा ने 33/11 के उदयपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के लिए बिजली कटौती का नोटिस जारी किया है यह बिजली का नोटिस हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अनुसार रखरखाव और मरम्मत के कार्य के चलते 2 जुलाई 2026 को गुरुवार सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक बिजली बाधित रहेगी आम जनता को पहले ही सूचित किया जाता हुआ
इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद
बिजली बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार परिहार, नरसी, घीमी, उदयपुर, डांड़, बधानु, झुला, गोहला, धर्मड़ी, हिड़ा, रूह, सिंधवानी, भनोटा, चनेड़, ऐंचोड़ी, ककारता सहित उदयपुर फीडर से जुड़े अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
रखरखाव कार्य के चलते लिया गया निर्णय
HPSEBL ने बताया कि 33/11 केवी उदयपुर फीडर की मुख्य लाइन पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसी कारण सुरक्षा की दृष्टि से निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। कृपया इस समय विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों को फोन ना करें क्योंकि बिजली मरम्मत के कार्य हेतु बंद कर दी जाएगी
लोगों से सहयोग की अपील
बिजली बोर्ड के क्षेत्रवासियों से अपील की जाती है कि वह निश्चित समय से पहले अपने कार्य निपटा ले और विभाग के रखरखाव कार्य में सहयोग करें इसलिए यह नोटिस पहले ही जारी कर दिया गया है ताकि आम जनता को पहले ही इसकी सूचना मिल सके
Note Join us यदि आपको समाचार पढ़ने और लिखने में रुचि है और आप हमारे साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं, तो कृपया अपना बायोडाटा (Resume) नीचे दी गई ईमेल आईडी पर भेजें।Email:EditorChambasamachar@mail.com योग्य उम्मीदवारों से संपर्क कर उन्हें आगे की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

