Minjar Mela Chamba 2026, जानिए किस दिन कौन सा कलाकार करेगा परफॉर्म? देखें पूरी list

WhatsApp News Group Join Now
WhatsApp Job Group Join Now

Minjar Mela Chamba 2026, जानिए किस दिन कौन सा कलाकार करेगा परफॉर्म? देखें पूरी list

चंबा: अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला चंबा 2026 का आयोजन 26 जुलाई से 2 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक और विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 2026 का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। मेले की रौनक बढ़ाने वाली सांस्कृतिक संध्याओं का आधिकारिक कार्यक्रम सामने आ गया है। इस बार भी देश के जाने-माने कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से चंबा की ऐतिहासिक चौगान में समा बांधेंगे। कार्यक्रम की घोषणा के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

मिंजर मेला केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि चंबा की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और भाईचारे का प्रतीक है। हर साल हजारों लोग इस मेले में शामिल होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते हैं। इस बार भी लोक संगीत से लेकर बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक तक का शानदार संगम देखने को मिलेगा।

Date-wise Cultural Night Schedule

  • 26 जुलाई 2026 (पहली सांस्कृतिक संध्या)  ईशांत भारद्वाज
  • 27 जुलाई 2026 (दूसरी सांस्कृतिक संध्या)  सुनील राणा
  • 28 जुलाई 2026 (तीसरी सांस्कृतिक संध्या) कुलदीप शर्मा
  • 29 जुलाई 2026 (चौथी सांस्कृतिक संध्या) यासिर देसाई
  • 30 जुलाई 2026 (पांचवीं सांस्कृतिक संध्या) अंकुश भारद्वाज
  • 31 जुलाई 2026 (छठी सांस्कृतिक संध्या) जस्सी गिल और बब्बल राय
  • 1 अगस्त 2026 (सातवीं सांस्कृतिक संध्या) असीस कौर
  • 2 अगस्त 2026 (अंतिम सांस्कृतिक संध्या) गिप्पी ग्रेवाल

इस बार के कार्यक्रम में पंजाबी और बॉलीवुड संगीत के लोकप्रिय कलाकारों की मौजूदगी मेले को और भी खास बनाने वाली है। खासकर जस्सी गिल, बब्बल राय, असीस कौर और गिप्पी ग्रेवाल की प्रस्तुतियों का युवाओं को बेसब्री से इंतजार है। वहीं हिमाचल के स्थानीय कलाकार भी अपनी लोक संस्कृति और संगीत से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

यदि आप भी इस बार अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 2026 में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, तो अपनी पसंदीदा सांस्कृतिक संध्या की तारीख पहले से नोट कर लें और इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें।