कैबिनेट मीटिंग और युवाओं की उम्मीदें
हिमाचल प्रदेश का युवा वर्ग जब भी कैबिनेट की बैठक होती है, तो उन्हें इस बात का इंतजार रहता है कि नई-नई भर्तियां पास होंगी और आगे चलकर उन पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। आज, यानी 17 अप्रैल 2026 को, हिमाचल प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें कुछ नई भर्तियों को मंजूरी दी गई।
फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में नई भर्तियां
इस बैठक में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में 500 असिस्टेंट फायर गार्ड की भर्ती को मंजूरी दी गई है, जिन्हें प्रतिमाह 16,000 रुपये वेतन दिया जाएगा। साथ ही, इसी विभाग में 10 असिस्टेंट लॉ ऑफिसर को आउटसोर्स आधार पर नियुक्त किया जाएगा, जिन्हें हर महीने 30,000 रुपये सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा, 500 असिस्टेंट फायर गार्ड पदों में वन मित्रों को 50% आरक्षण भी दिया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया पर विरोध और चिंता
चंबा समाचार मित्र भर्ती प्रक्रिया का विरोध करता है, क्योंकि कई युवा डिग्रियां और डिप्लोमा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में, यदि उन्हें स्थायी नौकरी के बजाय मित्र भर्ती में उलझाया जाता है, तो यह उस पीढ़ी के साथ नाइंसाफी होगी, जिसने नशे, मजदूरी और अन्य बुरी सामाजिक आदतों से दूर रहकर केवल पढ़ाई का रास्ता चुना है। कई सरकारी विभागों में स्थायी नौकरियों के अवसर उपलब्ध थे, जो यदि युवाओं को मिलते, तो उनका भविष्य अधिक सुरक्षित हो सकता था। लेकिन वर्तमान सरकार मित्र भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है, जिससे युवाओं में चिंता बढ़ रही है।
