डलहौजी के नगाली क्षेत्र के जलाड़ी गांव में संदिग्ध गुब्बारा मिलने से सनसनी, सेना ने कब्जे में लिया

WhatsApp News Group Join Now
WhatsApp Job Group Join Now
डलहौजी के नगाली क्षेत्र के जलाड़ी गांव में संदिग्ध गुब्बारा मिलने से सनसनी, सेना ने कब्जे में लिया


चंबा समाचार 18 मार्च 2026 (विशाल मल्होत्रा) डलहौजी उपमंडल के अंतर्गत नगाली क्षेत्र के जलाड़ी गांव में शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भय और उत्सुकता का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि गुब्बारे पर “PIA” लिखा हुआ था, जिससे संदेह और भी बढ़ गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अधिकारी कुलदीप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही, भारतीय सेना के जवानों को भी सूचित किया गया, जो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और संदिग्ध वस्तु को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए अपने साथ ले गए। यह जानकारी नगाली के प्रधान शुभम कुमार द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई थी।

घटना के बाद पुलिस और भारतीय सेना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें कहीं कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।