चुराह की बेटी काजल ठाकुर बनी लेफ्टिनेंट, चंबा की बेटियों के लिए बनी मिसाल

WhatsApp News Group Join Now
WhatsApp Job Group Join Now

 

चुराह की बेटी काजल ठाकुर बनी लेफ्टिनेंट, चंबा की बेटियों के लिए बनी मिसाल


चंबा समाचार 18 मार्च 2026 (विशाल मल्होत्रा) जिला चंबा के चुराह क्षेत्र की बेटी काजल ठाकुर ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह चुराह मंडल की ग्राम पंचायत भंजराडू के गांव डिकरीयूँड की रहने वाली हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे चंबा जिले में गर्व और खुशी का माहौल है।

साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता

काजल ठाकुर के पिता जगदीश ठाकुर एक JBT शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता ज्योति ठाकुर गृहिणी हैं। चंबा जैसे दुर्गम क्षेत्र से निकलकर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनना कोई आसान बात नहीं है। सीमित संसाधनों के बावजूद काजल ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया।

बेटियों के लिए बनी प्रेरणा, देश सेवा का सपना किया पूरा

आज काजल ठाकुर चुराह और पूरे चंबा की बेटियों के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं। जब किसी गांव, शहर या कस्बे का कोई युवा ऊंचाई तक पहुंचता है, तो वह आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बन जाता है। काजल ने यह साबित कर दिया कि बेटियां भी देश की सेवा में आगे बढ़ सकती हैं। अब लेफ्टिनेंट काजल ठाकुर देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी।