चुराह विधायक डॉ. हंसराज POCSO केस: पीड़िता की तबीयत बिगड़ी, बयान नहीं हो सका दर्ज; अगली सुनवाई 20 मई को

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
चुराह विधायक डॉ. हंसराज POCSO केस: पीड़िता की तबीयत बिगड़ी, बयान नहीं हो सका दर्ज; अगली सुनवाई 20 मई को

चंबा समाचार 18 मार्च 2026 (विशाल मल्होत्रा) चुराह के विधायक डॉ. हंसराज से जुड़े POCSO केस में जिला एवं सत्र न्यायालय, चंबा में सुनवाई हुई। अदालत में दोनों पक्षों को सुना गया और डॉ. हंसराज तथा पीड़िता दोनों मौजूद रहे। पीड़िता ने अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए बयान दर्ज कराने के लिए अतिरिक्त समय मांगा, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अगली सुनवाई में पीड़िता को अपना बयान दर्ज कराना होगा।

मामला कैसे सामने आया

आपको बता दें कि यह मामला उस समय सुर्खियों में आया था जब विधायक हंसराज पर एक नाबालिग को बहलाकर यौन शोषण करने का आरोप लगा था। इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी और कांग्रेस महिला मोर्चा ने भी इस मुद्दे पर भाजपा विधायक हंसराज को घेरा था।

कानूनी कार्रवाई और जमानत

इसके बाद डॉ. हंसराज के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए विधायक ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर अदालत ने पहले उन्हें अंतरिम राहत दी और बाद में नियमित जमानत भी प्रदान कर दी।

अगली सुनवाई और आगे की प्रक्रिया

यदि पीड़िता अपना बयान दर्ज कराती है, तो मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया और जांच तेज हो सकती है। हालांकि, तबीयत खराब होने के कारण वह इस बार बयान नहीं दे पाई। अब इस केस की अगली सुनवाई 20 मई को होगी। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आगे की कार्रवाई में विधायक हंसराज की मुश्किलें बढ़ती हैं या नहीं, जबकि बचाव पक्ष भी अपनी तैयारी में जुटा हुआ है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now