4 महीने 13 दिन बाद खुले कुगती के कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

WhatsApp News Group Join Now
WhatsApp Job Group Join Now
4 महीने 13 दिन बाद खुले कुगती के कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब se

 चंबा समाचार 15 मार्च 2026 (विशाल) चंबा के भरमौर क्षेत्र के कुगती गांव में स्थित ऐतिहासिक कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट 4 महीने और 13 दिन बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही वहां आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने इस पावन अवसर पर मंदिर में दर्शन किए और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

कपाट खुलने के बाद मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक परंपरा निभाई गई, जिसमें कार्तिक स्वामी के चेलों ने नृत्य किया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने “कार्तिक स्वामी की जय” के जयकारे लगाए और इस भव्य दृश्य का आनंद लिया। कुगती गांव प्राकृतिक सौंदर्य और ऊंचे पहाड़ों के बीच बसा हुआ है, जो इस धार्मिक स्थल को और भी आकर्षक बनाता है।

कुगती के मुख्य गांव तक वाहन से पहुंचा जा सकता है, लेकिन इसके आगे का सफर पैदल तय करना पड़ता है। कुछ दूरी पैदल चलने के बाद पहाड़ों के ऊपर कार्तिक स्वामी का मंदिर स्थित है, जिसके ठीक सामने मराली माता का स्थान है। दिन में चेलों के नृत्य के बाद रात को “नुआला” भी आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट की।

चंबा की ताजा खबरों के लिए कृपया हमें व्हाट्सएपटेलीग्राम और फेसबुक पर फॉलो जरूर करें