चंबा अस्पताल में डॉक्टर पर हमला, स्टाफ का चक्का जाम | CCTV में कैद आरोपी, SP का एक्शन, 4 महीने से सैलरी नहीं

WhatsApp News Group Join Now
WhatsApp Job Group Join Now
चंबा अस्पताल में डॉक्टर पर हमला, स्टाफ का चक्का जाम | CCTV में कैद आरोपी, SP का एक्शन, 4 महीने से सैलरी नहीं


चंबा समाचार 9 मार्च 2026 चंबा में सरकारी अस्पताल में इमरजेंसी में डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है उसके बाद चंबा में चक्का जाम देखने को मिला उसके बाद चंबा हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने चक्का जाम कर दिया और मौके पर एसपी चंबा पहुंचे जिन्होंने चंबा अस्पताल के कर्मचारियों की बात सुनी उनका कहना था कि जब लोग अस्पताल में आते हैं और मरीज के साथ जो लोग होते हैं वह हमेशा कोई ना कोई बदतमीजी करते हैं और हर बार हमें ऐसा देखने को मिलता है 

कर्मचारियों की मांग थी की कोई ऐसा निर्णय लिया जाए ताकि दोबारा आगे से ऐसा देखने को ना मिले उसके बाद एसपी चंबा ने सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों को यह आश्वासन दिया की सीसीटीवी का वीडियो हमारे पास आ चुका है और वीडियो में साफ देखा जा सकता है  और लोगों की पहचान भी की जा सकती है उसके बाद एसपी चंबा ने लोगों से कहा कि आप पुलिस प्रशासन पर विश्वास बनाए रखिए इस मामले में जो भी कानूनी प्रक्रिया के द्वारा जो प्रावधान होंगे उसका पालन जरूर किया जाएगा 

एसपी चंबा ने लोगों को रास्ता खाली करने को कहा और यह आश्वासन दिया कि शाम 5:00 बजे तक जो है वह उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा  जिन लोगों ने चंबा अस्पताल में सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट की है और इसके साथ ही आउटसोर्स कर्मचारी ने अपनी यह भी मांग रखी कि उन्हें पिछले चार महीना से सैलरी नहीं मिली है और वह 24 घंटे अपनी ड्यूटी करते हैं जिसका विज्ञापन 4 दिन पहले ही डीसी चंबा को उन्होंने दिया है