चंबा समाचार: भरमौर के कार्तिक कपूर ने NDA में मारी बाजी, AIR 41 हासिल

WhatsApp Group Join Now
चंबा समाचार: भरमौर के कार्तिक कपूर ने NDA में मारी बाजी, AIR 41 हासिल

चंबा समाचार 12 मार्च 2026 (विशाल) एनडीए की परीक्षा पास करना लाखों युवाओं का सपना होता है लेकिन इसे हर कोई पास नहीं कर पता है एनडीए की परीक्षा पास करने के बाद आप इंडियन आर्मी नेवी और एयरफोर्स में अपनी सेवाएं दे सकते हैं और एनडीए की परीक्षा पास करके भरमौर के कार्तिक कपूर ने चंबा का नाम पूरे हिमाचल और भारत में रोशन किया है

भरमौर के कार्तिक कपूर ने की एनडीए की परीक्षा पास

भरमौर के बेटे कार्तिक ने रचा इतिहास एनडीए की परीक्षा में हासिल किया 41 रैंक हिमाचल प्रदेश के भरमौर के रहने वाले कार्तिक कपूर ने देशभर में हिमाचल चंबा और भरमौर का नाम रोशन किया है उन्होंने ऑल इंडिया में 41 रैंक हासिल किया है यह कार्तिक के माता-पिता के लिए बहुत गर्व की बात है कि भरमौर के रहने वाले कार्तिक ने उनका नाम देश भर में रोशन किया है 

संघ लोक सेवा आयोग ने किया एनडीए का परिणाम घोषित

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित एनडीए के परिणाम में कुल 742 उम्मीदवार चयनित हुए थे जिसमें कार्तिक ने एक 41 रैंक हासिल किया कार्तिक के माता-पिता का कहना है कि आज हमें हमारे बेटे पर गर्व है कि उसने उनका नाम चंबा हिमाचल और पूरे भारत भर में रोशन किया है आज कार्तिक से भरमौर चंबा और हिमाचल के सभी युवाओं को सीख लेनी चाहिए यदि मेहनत और लगन का रास्ता इंसान ना छोड़े तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं  

चंबा की ताजा खबरों के लिए कृपया हमें व्हाट्सएपटेलीग्राम और फेसबुक पर फॉलो जरूर करें